शिवपुरी नगर: "डिफेंस हब बनेगा शिवपुरी: CM ने 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और मेडिकल कॉलेज के विस्तार समेत कई प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
शिवपुरी में रविवार का दिन न केवल विकास की एक नई इबारत लिखने वाला रहा, बल्कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच के आत्मीय और जीवंत संबंधों का भी गवाह बना। कोलारस के पाली गांव में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के ₹2,500 करोड़ के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।