इस्लामपुर: इस्लामपुर में गाजे-बाजे के साथ देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, प्रशासन अलर्ट पर
इस्लामपुर में दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु नम आंखों से मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां काली समेत अन्य देवी-देवताओं को विदाई दे रहे हैं। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।