Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

हाइड्रा वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत ,शिवगंज बाजार में देर शाम घटी घटना औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में बुधवार की देर शाम हाइड्रा वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव के लक्ष्मण तिवारी के इकलौते 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन बाइक से शिवगंज से अपने घर तेलडीहा लौट रहा था। इसी दौरान शिवगंज बाजार में हाइड्रा वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। हाइड्रा वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद तेलडीहा गांव के लोगों ने शिवगंज से तेलडीहा मोड़ तक सड़क किनारे जहां-तहां वाहन लगाने से लगने वाले जाम और सड़क पर गिरी गिट्टी-बालू को दुर्घटना का कारण बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। #AurangabadNews #Madanpur #Shivganj #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews #HydraAccident #BikeAccident #Teladiha #BiharPolice #LocalNews #AurangabadBihar

MORE NEWS

हाइड्रा वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत ,शिवगंज बाजार में देर शाम घटी घटना औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में बुधवार की देर शाम हाइड्रा वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव के लक्ष्मण तिवारी के इकलौते 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन बाइक से शिवगंज से अपने घर तेलडीहा लौट रहा था। इसी दौरान शिवगंज बाजार में हाइड्रा वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। हाइड्रा वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद तेलडीहा गांव के लोगों ने शिवगंज से तेलडीहा मोड़ तक सड़क किनारे जहां-तहां वाहन लगाने से लगने वाले जाम और सड़क पर गिरी गिट्टी-बालू को दुर्घटना का कारण बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। #AurangabadNews #Madanpur #Shivganj #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews #HydraAccident #BikeAccident #Teladiha #BiharPolice #LocalNews #AurangabadBihar - Aurangabad News