हसनपुर: आदमपुर में नकली नोटों का जाल बिछाने वाले गिरोह को दबोचा गया, प्रिंटिंग मशीन समेत तीन गिरफ्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने और बाजार में खपाने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 5,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। मौके से नकली नोट छापने की हाईटेक मशीन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं जिनसे पूछताछ जारी है।