तारानगर: राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा तारानगर का चुनाव सम्पन्न, बनवारीलाल फगेड़िया अध्यक्ष, इंद्राज स्वामी मंत्री निर्वाचित
रा.उ.मा.विद्यालय तारानगर के सभागार में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ(शेखावत) उपशाखा तारानगर का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारीजीताराम जांदू के निर्देशन एवं प्रांतीय सयुंक्त मंत्री शुभकरण नैण के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से बनवारीलाल फगेडिय़ा अध्यक्ष एवं इंद्राज स्वामी मंत्री निर्वाचित हुए। संचालन लिखमाराम ने किया।