मंझनपुर: हिनौता गांव में मकान निर्माण में दबंगों की दखलंदाजी का आरोप, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई गुहार
महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर मकान निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह अपने मकान का निर्माण कराना चाहता है, लेकिन गांव के दर्जनों लोग विरोध कर रहे हैं और मजदूरों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दे रहे हैं।