खुरई: बायपास रोड पर सतनाई चौराहे के पास डंफर ने कार में टक्कर मारी, एक की मौत, 3 घायल, सागर रेफर
Khurai, Sagar | Jan 31, 2025 शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे खुरई के बायपास रोड पर सतनाई चौराहे के पास एक डंफर ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव मर्चुरी में रखवाया। एक घायल ने बताया कि वे सभी सागर से बीना लौट रहे थे बायपास पर सामने से डंफर ने टक्कर मार दी