झांसी: बिजौली में खेत पर पानी डाल रही महिला को कोबरा सांप ने काटा, उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Dec 5, 2025 झांसी में कोबरा सांप के डंसने से बिजौली निवासी पुष्पा देवी की मौत हो गई। वह दो दिन पहले खेत पर पानी लगा रही थी। तभी कोबरा सांप ने हाथ में काट लिया था। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।