झांसी में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सदस्य अर्चना पटेल के साथ झांसी का दौरा किया। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया, 10 माताओं को बेबी किट दीं। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।