झांसी: हंसारी में पति की मौत के 2 महीने बाद पत्नी ने किया सुसाइड, 7 माह पहले हुई थी शादी, सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी
Jhansi, Jhansi | Dec 5, 2025 झांसी में पति की मौत के दो महीने बाद पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की हार्ट अटैक से मौत होने का गम पत्नी ललिता उर्फ राधिका बर्दाश्त नहीं कर पाई। शुक्रवार सुबह नहाने के लिए अपने कमरे में गई और साड़ी से पंखे पर फंदा बनाकर झूल गई। परिजन फंदा काटकर मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।