राजगढ़: राजगढ़ के एक होटल में युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाए, पुलिस ने मामला दर्ज किया
राजगढ़ शहर की एक होटल में एक युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में पुलिस ने नांदरी गांव निवासी विशाल मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मंखेनिया ने शुक्रवार को शाम 6:00 बजे करीब बताया कि मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।