झांसी: झांसी में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति ने कहा- ऊपरी साया था, कहती थी इसे ले जाएंगे
Jhansi, Jhansi | May 10, 2026 झांसी में रविवार को एक महिला ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन गुरसराय सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक हेमलता के पति का कहना है कि हेमलता अजीब हरकतें करती थी। कई तांत्रिक एवं धार्मिक स्थानों पर दिखाया। इससे आराम भी लगा था, लेकिन दो दिन से पत्नी गुमशुम थी। आज उसने जहर खा लिया।