कोलायत: कोलायत पुलिस ने 1 क्विंटल 56 किलो 960 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया, आरोपी को गिरफ्तार किया, घर में चारे में छिपा रखा था
कोलायत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में बने कमरे से पशुओं के चारे के बीच छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।