राऊ: ईडी की कार्रवाई पर आरोप लगाते हुए पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर की कार्रवाई पर टिप्पणी से किया इंकार
Rau, Indore | Dec 18, 2024 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पॉलिसी पर काम कर रही है, जिसमें ईडी के छापे मारने के बाद नेताओं को बीजेपी में शामिल करने का खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ईडी के माध्यम से नेताओं पर दबाव बनाकर बॉन्ड के जरिए उन नेताओं से पैसे लेती है।