श्रीनगर: प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का उद्घाटन प्रमुख ने किया
प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को 11 बज आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शहनबाज आलम, बीडीओ, सीओ ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।