फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम पूठपुरा तथा पिन्नापुरा में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों की बैठक की
Fatehabad, Agra | Jun 18, 2026 फतेहाबाद के ग्राम पूठपुरा में पुलिस द्वारा दर्ज किया मुकदमे से घबराये ग्रामीणों को भरोसा दिलाने के लिए पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से मुलाकात की। बाद में पुठपुरा तथा पिन्नापुरा दोनों जगह पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा के साथ ग्रामीणों की पंचायत कराई इस दौरान पुलिस ने किसी भी निर्दोष पर कार्यवाही न करने का आश्वासन दिया।