चकिया: अरारी में घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की लिखित शिकायत
शहाबगंज थाना क्षेत्र के अरारी गांव में चोरों ने घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दिया गया। वही आज मंगलवार सुबह 10 बजे को पीड़ित अजय चौहान ने बताया की घटना की लिखित शिकायत पुलिस से किया गया है जिसमे पीड़ित ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।