सिंघवारा: विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार को लेकर तनाव, प्रशासन आज जनता दरबार में करेगा निर्णय
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा गांव में शुक्रवार को विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस और अंचल प्रशासन को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। करीब एक घंटे तक चली समझाइश और कागजातों की प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने मानवीय आधार पर मृतका का अंतिम संस्कार कराया गया था आज फैसला होगा।