ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने से बचने की अपील की है।उन्होंने बताया कि गढ़वा पुलिस की गढ़वा के मीडिया सेल के द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पोस्ट सहित अन्य सोशल मीडिया