मुरैना नगर: बारिश में भी नहीं थमा जोश, सेन समाज की 726वीं जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, शहरभर में हुआ जोरदार स्वागत
मुरैना शहर में आज गुरुवार कों सेन समाज की 726वीं जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला गया। चंबल कॉलोनी पार्क से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ टाउन हॉल पहुंचा। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। बग्घियों में सजे स्वरूप आकर्षण रहे और युवाओं की बड़ी भागीदारी दिखी। शाम को बारिश के बावजूद उत्साह बना रहा, जिससे सामाजिक एकता और जोश साफ नजर आया।