सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र के PBN माइनर में एक पुरुष का शव बुधवार को बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी को माइनर से निकलवा कर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना के उप निरीक्षक ने रात 8 बजे इसकी जानकारी दी। बताया कि शव बुरी तरह सड़ी गली हालत में था जो पहचान के भी लायक नही रहा। फिलहाल इसे लेकर आसपास के थानों को इत्तला की गई है।