हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ जैन मध्य विद्यालय में श्री सिद्धचक्र विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का किया गया आयोजन
मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री 105 श्रेय सागर जी महाराज के सानिध्य में विश्व शांति तथा जगत कल्याण की कामना को लेकर श्री सिद्धचक्र विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन रविवार को हज़ारीबाग़ जैन मध्य विद्यालय के नव निर्मित हॉल में चल रहा है । सभी पुरुष और महिला वर्ग एक जैसे परिधानों में विधान के कार्यक्रम स्थल पहुंचे ।