भोपाल में सीएम मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, स्वामी विवेकानंद को युवा शक्ति और सनातन संस्कृति का प्रतीक बताया। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे भोपाल में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।