अररिया: गोढ़ियारे चौक पर डीजे की चपेट में आने से एक युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Araria, Araria | Jul 9, 2026 अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित गोढ़ियारे चौक में बारात के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, मारपीट के बीच डीजे वाहन की चपेट में आने से लड़की पक्ष के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों से कई व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया।