श्योपुर: उतनवाड बस्ती में अधूरा विद्युत लाइन कार्य, पूर्व विधायक के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कलेक्टर ने दिए निर्देश
श्योपुर। जिले के ग्राम उतनवाड़ की बस्ती में विद्युत लाइन डालकर खम्बे लगाने का कार्य अधूरा छोड़ने की समस्या को लेकर मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे पूर्व विधायक बृजराज सिंह चैहान ग्रामीणों के साथ कलेक्टर अर्पित वर्मा के पास पहंुचे तो उन्होंने तत्काल ग्रामीणों की समस्या का समाधान करते हुए विद्युत कम्पनी के महाप्रबंधक आरके सक्सेना को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये है