श्योपुर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 171 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सुनीं समस्याएँ
श्योपुर। कलेक्टे्रट सभाकक्ष में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस मौके पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिलेभर से अपनी समस्याओं को लेकर पहंुचे 171 आवेदकों की फरियाद को सुनकर तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देष दिये।