सहारनपुर: सावलपुर नवादा गांव में शाम ढलते ही शुरू होता है बिजली चोरी का खेल, वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर जिले के सावलपुर नवादा गांव में शाम होते ही बिजली चोरी का सिलसिला शुरू हो जाता है। अंधेरा घिरते ही कुछ लोग खंभों पर चढ़कर खुलेआम कटिया डाल देते हैं, जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर 1:00 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 6 बजे के बाद गांव के कई खंभों पर बांस या लकड़ी की मदद से कटिया डाली जाती है।