जगाधरी: राजा गार्डन में पानी निकासी कराने पहुंची मेयर, अंबाला से सुपर सकर मशीन मंगाई गई
वार्ड नंबर 16 के राजा गार्डन में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की टीम दो दिन से लगातार कार्य कर रही है। शुक्रवार को मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों के साथ राजा गार्डन कॉलोनी का जायजा लिया। निरीक्षण में यहां नाला जाम होने व वार्ड 20 समेत अन्य वार्डाें का बरसाती पानी आने से जलभराव होता मिला। मेयर से नाले की स्लैब हटवाकर पानी की निकासी कराई। इसक