कैराना: कैराना स्थित कोर्ट ने तमंचा फैक्ट्री संचालक को दोषी ठहराते हुए सुनाई 10 वर्ष की कारावास व ₹5000 का अर्थदंड
मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने बताया कि जनवरी 2022 में कांधला पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में कल्लू निवासी मोहल्ला रायजादगान को गिरफ्तार किया था। जहां से बड़ी संख्या में निर्मित तमंचे और अर्धनिर्मित तमंचों के अलावा उपकरण बरामद किए थे। मामले में पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था।