गभाना: गभाना में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
गभाना में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सरस्वती पब्लिक स्कूल में दोपहर को एक बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के मुद्दों पर अपने विचार रखे।