रावतभाटा: रावतभाटा पुलिस ने पंजाब के तीन तस्करों से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने रविवार रात 9 बजे बताया कि रावतभाटा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाड़ोलिया शिव मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से बयालीस किलो से ज्यादा अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है पुलिस ने पंजाब निवासी जसवीर सिंह, दिलराज सिंह और नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।