लटेरी: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, मुरवास पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Lateri, Vidisha | Apr 10, 2026 लटेरी अंतर्गत मुरवास थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम 5:00 बजे मामले का खुलासा किया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती की थी। इसके बाद उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।