चायल: संजीवनी हॉस्पिटल एवं बंधन पैलेस में साथी मिशन परिवार के शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान
कौशाम्बी में रविवार को साथी मिशन परिवार के तत्वावधान में संजीवनी हॉस्पिटल व बंधन पैलेस में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। अवधेश सिंह के नेतृत्व में चले इस शिविर में शाम 5 बजे तक विनय सिंह पटेल, अरविंद सिंह, अनूप सिंह (चेयरमैन), कंचन सिंह, राजकुमार सिंह सहित करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया।