पंचकूला: पुलिस लाइन पंचकूला से पंजाब के मोहाली में नौकरी की तलाश में गया युवक हुआ लापता
पंचकूला के चंडीमंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति कुलदीप कुमार के द्वारा बताया गया है कि उसके पास दो बेटे हैं। उसका 25 वर्षीय बेटा जो घर से पंजाब के मोहाली में नौकरी की तलाश में गया था वह अभी तक घर वापिस नहीं आया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा 27.7.2024 को नौकरी की तलाश में गया था।