किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में विधायक को पानी की समस्या बताई, धरना स्थल पर सौंपा ज्ञापन, गांव में बोरिंग कराने की मांग
Kishangarhbas, Alwar | May 2, 2026
किशनगढ़ बास पंचायत समिति के गांव जगता बसई के पीपली का बास के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 2 बजे विधायक दीपचंद खैरिया को पानी की समस्या से अवगत कराया।ग्रामीणों ने खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति के धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक को एक मांग पत्र सोपा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 6 माह से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है गांव में बोरिंग कराने की मांग की।