बिहारीगंज: चंडिका मंदिर में महाआरती के दौरान उमड़ी भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बिहारीगंज स्थित मां चंडिका स्थान मंदिर में बुधवार को महाआरती और भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भजन गायिका अंजू माही और रीना भारती के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, सप्तमी और अष्टमी को मंदिर परिसर में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।