एनएच-30 के अंजनिया बाईपास से मांद तिराहा घाट तक बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए बिछिया क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने शुक्रवार को चार बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।