राजगढ़ी: बड़कोट नगर में आज आंदोलनकारियों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ सड़क पर निकाला विशाल जुलूस
पेयजल किल्लत से जूझ रहे बड़कोट नगर वासियों का धरना जारी है। बड़कोट नगर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शिव मंदिर में एकत्रित हुई। यहां से खाली बर्तनों के साथ नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील परिसर तक ढोल नगाड़ों के साथ विशाल जुलूस निकला। इसके बाद आंदोलनकारियों ने यहां जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने sdm के मध्यम से cm को ज्ञापन भेजा।