थाना साहिबाबाद पुलिस की बटेर पथ के पास चेकिंग के दौरान बुधवार को रिजवान उर्फ बॉडीगार्ड नाम के एक शातिर लुटेरे के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम की ओर से हुई जवाबी फायरिंग के अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।