कोंडागांव: कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित, जिले के इच्छुक प्रतिभागी 21 से 24 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कोर्स-रिटेल सेल्स एसोसिएट एव इन्श्योरेंस तथा अन्य कोर्स में जिले के इच्छुक हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है।प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से 22 जुलाई से 24 जुलाई तक जिला परियोजना कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव आवेदन कर सकते हैं ।