कोंडागांव: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फ़रसगांव में बच्चो को हो रही असुविधा को लेकर पालक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
19 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फ़रसगांव में इन दिनों बच्चों के बीच काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसे लेकर पालक संघ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी फ़रसगांव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं समस्याओं के संबंध में पालक संघ के सदस्य घनश्याम मरकाम ने मीडिया को जानकारी दी है।