धामपुर: नहटौर के सदरुद्दीननगर में हत्या की आशंका के चलते शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
रविवार की दोपहर करीब एक बजे नहटौर के गांव सदरुद्दीननगर मे नायब तहसीलदार राजकमल सिंह व कोतवाल रविन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे।3 माह पूर्व जुल्फिकार की संदिग्ध मौत हो गई थी।उसकी पत्नी इशरत ने कुछ लोगो पर हत्या का आरोप लगाया।पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम को भेजा है