ठेठईटांगर: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कोनमेजरा में पंचायत स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कोंनमेंजरा पंचायत में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड प्रमुख जिला परिषद सदस्य एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे ।जहां पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिया गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।