ठेठईटांगर: बरटोली में अज्ञात वाहन के धक्के से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत, परिजन जबरन घर ले गए शव
डेम्बुटोली निवासी रामेश्वर सिंह नामक व्यक्ति बुधवार को बरटोली के पास अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल में बुधवार की देर रात इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम किए जबरन इसके शव को घर ले गए 12 सितंबर की सुबह पुलिस इसके घर जाकर, इसके को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजी।