धनौरा: गजरौला में पेट्रोल पंप पर जंग का मैदान बना, कर्मचारियों ने युवकों को जमकर पीटा, लाइव वीडियो हुआ वायरल
गजरौला मे मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पेट्रोल पंप पर विवाद इतना बढ़ गया कि वहां जंग का मैदान बन गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर स्थित पेट्रोल पंप पर किसी छोटी सी बात को लेकर कर्मचारियों और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई।