खजनी: खजनी पुलिस ने फर्जी जमीन बैनामा मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे खजनी तहसील के पास स्थित पड़ियापार गांव से की गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।