बरेली: भोजीपुरा एनकाउंटर में फायरिंग के दौरान बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी
बरेली के भोजीपुरा में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ में अफसर अली पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि हसनैन उर्फ साहिल गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से तमंचा, कारतूस व चोरी का सामान बरामद हुआ। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ, सभी को अस्पताल भेजा गया, जांच जारी।