सासाराम: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 8 आवेदन किए गए प्राप्त
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 8 आवेदन प्राप्त शनिवार को सात निश्चय-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान–जीवन आसान" पहल के तहत जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए।