नजीबाबाद: नजीबाबाद-फजलपुर रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, जीआरपी जांच में जुटी
मौके पर डाउनलाइन के बीचोबीच एक महिला की शत-विक्षत हालत में डेड बॉडी पड़ी थी। रात 8:46 बजे जीआरपी के साथ ट्रैक क्लियर कराया गया।
महिला कांस्टेबल शीतल चौधरी द्वारा डेड बॉडी की तलाशी ली गई, लेकिन कोई पहचान पत्र या रेलवे टिकट बरामद नहीं हुआ। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। गुरुवार को 8:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।