मेरठ: कैपिटल हॉस्पिटल में लिफ्ट गिरने से महिला की मौत का मामला सील लगने के बाद भी खोला जा रहा अस्पताल परिजनों ने किया हंगामा
Meerut, Meerut | Dec 7, 2024 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड चुंगी पर कैपिटल हॉस्पिटल में 2 दिन पहले लिफ्ट टूटने से एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में सील लगा दी थी शनिवार को मृतका के परिवार वालों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल के पीछे रास्ते से मरीजों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है।